गुलाबी नगर के वासियों को रविवार को महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन से रूबरू होने का मौका मिला। जयपुर स्थित एक निजी ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन के लिए अमिताभ और जया बच्चन जयपुर आए। इस मौके पर उनके प्रशंसकों का जबरदस्त सैलाब उमड पड़ा। तेज गर्मी के बावजूद भी अमिताभ बच्चन के प्रशंसक वहां डटे रहे। जैसे ही अभिताभ और जया शोरूम पर पहुंचे प्रशंसकों ने जबरदस्त रूप से उनका स्वागत किया। अमिताभ ने भी जयपुर वासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि जयपुर के लिए उनके दिल में खास जगह है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।