चीन यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय वियतनाम दौरे पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। इस द्विपक्षीय वार्ता में 12 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस दौरान दोनों के प्रधानमंत्री मौजूद रहे। वियतनाम के साथ दोहरे कराधान, स्वास्थ्य, आईटी और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में समझौते हुए। मोदी ने ची मिन्ह और वियतनाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वियतनाम में आज पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया और उन्होंने 20 वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक रहे हो ची मिन्ह तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट करके बताया कि वियतनाम की यात्रा पर कल यहां पहुंचे पीएम मोदी ने अपने तय कार्यक्रत के तहत सबसे पहले शहीद जवानों के स्माकर स्थल का दौरा किया और इसके बाद उन्होंने हो ची मिन्ह की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी इसके बाद वियतनाम के राष्ट्रपति भवन में मोदी का पारंपरिक ढ़ंग से स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन शुआन फुक से मुलाकात की और उनसे कई मुद्दों पर चर्चा की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।