पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. जम्मू के पुंछ सेक्टर में सोमवार रात से पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है। भारतीय सेना की 6 पोस्ट को निशाना बनाया गया है। रुक-रुक कर मोर्टार भी दागे जा रहे हैं. रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की मोची मोहरा, धकनी धोक, न्यू डिंग और नेजापीर पोस्ट से भारत की 6 पोस्ट को निशाना बनाया गया है. पाकिस्तानी सैनिकों ने बॉर्डर के पास बसे कस्बा गांव पर भी मोर्टार दागे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।