हार्ट ऑफ एशिया सम्मलेन आज से अमृतसर में
(International)
हार्ट ऑफ एशिया सम्मलेन आज से पंजाब के अमृतसर में शुरू हो रहा है। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी संबोधित करेंगे। विदेशी मामलों में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज अमृतसर में 3 और 4 दिसंबर को आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पीएम मोदी, अफगानी राष्ट्रपति के अलावा 14 देशों के विदेश मंत्री यहां उपस्थित होंगे। पाकिस्तान तथा भारत के बीच द्विपक्षीय वार्ता का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह जानकारी पाकिस्तान के अधिकारियों ने दी है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पाकिस्तान की ओर से द्विपक्षीय वार्ता का कोई प्रस्ताव नहीं है हमें नहीं पता कि भारत बातचीत चाहता है या नहीं। इस्लामाबाद में हुए पिछले हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के अवसर पर दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू करने पर सहमति हुई थी, लेकिन इस वर्ष जनवरी में पठानकोट हमले के कारण यह संभव नहीं हो सका, कश्मीर के घटनाक्रमों और उरी में सैनिक शिविर पर हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में और अधिक तनाव आ गया। बीते साल दिसंबर में समग्र द्विपक्षीय वार्ता की घोषणा के बाद यह पाकिस्तान की ओर से पहला उच्च-स्तरीय दौरा होगा। इस साल जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हमले समेत विभिन्न आतंकी हमलों के कारण यह वार्ता कभी हो नहीं पाई। इन हमलों और इनके बाद हुई घटनाओं के कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। अपनी यात्रा के बारे में घोषणा करते हुए अजीज ने इस बात पर जोर दिया कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को खत्म करने का एक अच्छा अवसर हो सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।