ब्रिक्स समिट के अाखिरी दिन मोदी ने डायलॉग ऑफ इमरजिंग मार्केट एंड डेवलपिंग कंट्रीज' कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि अगला दशक ब्रिक्स देशों के लिए बेहद अहम है। इसके लिए पीएम मोदी ने 'सबका साथ-सबका विकास' का नारा दिया और कहा कि यह बेहद जरूरी है।
कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद से मुकाबले साइबर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में सहयोग और समुचित कार्रवाई पर जोर दिया। कॉन्फ्रेंस में सदस्य देशों के नेताओं ने विकासशील देशों में बढ़ रहे बाजार पर भी चर्चा की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।