भारत ने रद्द किया अगस्ता वेस्टलैंड के साथ हुआ वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा
(DELHI, India) हालांकि अगस्ता वेस्टलैंड ने मंत्रालय को दी सफाई में कहा था कि 3600 करोड़ के सौदे को हासिल करने के लिए उसने कोई गलत तरीका नहीं अपनाया। अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी के दो शीर्ष अधिकारियों द्वारा अनुबंध हासिल करने के लिए कथित तौर पर कमीशन के भुगतान की खबरें आने के करीब एक साल बाद 2010 में हुआ यह करार रद्द करने का फैसला किया गया है। भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी इस मामले में एक आरोपी हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री एके एंटनी की आज सवेरे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हुई मुलाकात के बाद करार रद्द करने का फैसला किया गया। यह करार वीवीआईपी के लिए 12 हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति से जुड़ा है और अगस्ता वेस्टलैंड इनमें से तीन की आपूर्ति पहले ही कर चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।