(International)
सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘इस्राइल की तरफ एक रॉकेट दागे जाने के जवाब में इस्राइली विमानों ने मध्य गाजा पट्टी में एक आतंकी ढांचे और उत्तरी गाजा पट्टी में तीन रॉकेट लांचर स्थलों को निशाना बनाया.’’ हमले में गाजा में तत्काल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कल देर रात इस्लामी हमास संचालित ठिकाने से दक्षिणी इस्राइल पर एक रॉकेट दागा गया. इसमें हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ. इससे पहले कल दिन में इस्राइली सैनिकों ने उत्तरी गाजा पट्टी में सीमा पर लगी बाड़ के नजदीक एक फिलिस्तीनी युवक की टांग में गोली मार दी थी. सेना का कहना है कि यह युवक बाड़ को नष्ट कर रहा था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।