लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू
(India)

चुनाव आयोग ने 2014 लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबर है कि चुनाव आयोग छह दौर में आम चुनाव कराने पर विचार कर रहा है। पहले दौर का मतदान 16 से 18 अप्रैल के बीच हो सकता है और मई के मध्य तक चल सकता है। आयोग फरवरी के पहले सप्ताह में राजनीतिक दलों से मुलाकात कर आम चुनाव की तारीखों पर राय लेगा। इसके अलावा आयोग का फरवरी के मध्य में मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग फरवरी के तीसरे सप्ताह में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के साथ भी मुलाकात करेगा। आम चुनाव की तारीखें तय करने से पहले चुनाव आयोग मौसम के संबंध में भी जानकारी लेगा। इसके अलावा केंद्रीय गृह सचिव और बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी के चीफ्स के साथ भी चुनाव आयोग बैठक करने वाला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।