पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण की समयसीमा 14 फरवरी तक बढ़ी
(International)
पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों के लिए पोलियो टीकाकरण की समयसीमा 14 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले भारत ने कहा था कि पाकिस्तान से आने वाले बच्चों और बड़ों समेत सभी लोगों को 30 जनवरी से टीकाकरण का सुबूत प्रस्तुत करना होगा। भारतीय उच्चायोग की ओर से जारी बयान में कहा गया, श्पाकिस्तान से भारत आने वाले सभी लोगों के लिए पोलियो टीकाकरण का साक्ष्य प्रस्तुत करने की समयसीमा बढ़ाकर 14 फरवरी कर दी गई है।श् भारतीय उच्चायोग के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान को आवश्यक सुविधाएं जुटाने के लिए समय देने को तिथि बढ़ाई गई है। गौरतलब है कि भारत को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया जा चुका है जबकि पाकिस्तान में अब भी बड़ी संख्या में बच्चे पोलियो ग्रस्त हैं। पाकिस्तान में कट्टरपंथियों के विरोध के चलते पोलियोरोधी अभियान को सफलता नहीं मिल पा रही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।