‘भारत के साथ हो सभी मसलों पर बातचीत’
(International)
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण हल के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत और समझौते पर जोर दिया। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त टीसीए राघवन ने शुक्रवार को तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की। दोनों ने आपसी हित के मुद्दों, द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्र की भूराजनैतिक स्थिति को लेकर चर्चा की। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बातचीत के दौरान कुरैशी ने इमरान की हाल के भारत यात्रा के बारे में चर्चा की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।