भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का भूस्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान, जीएसएलवी-डी5 प्रक्षेपण के लिए तैयार है। आज शाम 4.18 बजे श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से यान के प्रक्षेपण को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है । वैज्ञानिकों का दावा है कि इसकी सफलता से देश की संचार सेवा को नई मजबूती मिलेगी ।इसके लॉन्च के लिए शनिवार को 29 घंटे की उल्टी गिनती सुबह 11.18 पर शुरू हो गई थी. यह यान कक्षा संचार उपग्रह जीसैट-14 को लेकर जाएगा. 356 करोड़ रुपए की लागत वाले इस मिशन के दो उद्देश्य हैं । गौरतलब है कि इसरो पिछले साल अगस्त में भी इस यान का प्रक्षेपण करना चाहता था, लेकिन दूसरे चरण में इंजन से ईंधन के रिसाव की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था.इसरो के अधिकारियों ने बताया कि अब दूसरे चरण को बदलकर अलग-अलग धातु से बना नया चरण लगा दिया गया है. साथ ही पहले चरण के कुछ महत्वपूर्ण उपकरणों में भी बदलाव किया गया है.इस रॉकेट यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसने रॉकेट निर्माण की दिशा में पहला कदम बढ़ाया है. इसके साथ ही यह यान चार टन अधिक भार वहन करने में सक्षम है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।