पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ के बचाव में उतरे मुतैहिदा कौमी मुवमेंट के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि मुहाजिर ख्भारत से आए रिफ्यूजी, होने की वजह से मुशर्रफ को निशाना बना कर परेशान किया जा रहा है। सिंध प्रांत के हैदराबाद में शुक्रवार को लोगों को संबोधित करते हुए अल्ताफ हुसैन ने कहा कि आप मुशर्रफ, जो एक मुहाजिर है, के साथ क्या कर रहे हैं? अगर आप चाहते हैं तो उन्हें सजा दीजिए लेकिन उन लोगों को क्यों छोड़ा जा रहा है जिन लोगों ने मार्शल लॉ आदेश को भूमि पर अमली जाम पहनाया था। उन्हें भी सजा दी जानी चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।