मुहाजिरों के लिए अलग प्रांत की मांग के बाद कराची में भड़की हिंसा
(International)
मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के प्रमुख अल्ताफ हुसैन की ओर से मुहाजिरों के लिए अलग प्रांत की मांग के बाद कराची में भड़की हिंसा में एक पुलिस अफसर समेत 11 लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है कि हुसैन ने शुक्रवार को 1947 में विभाजन के बाद पाकिस्तान आने वाले उर्दू भाषी लोगों के लिए अलग प्रांत की मांग की थी। इसके बाद दक्षिणी सिंध प्रांत हिंसा की आग से धधक उठा। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के गुलशन-ए-इकबाल क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारी ने जूस की एक दुकान पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें दुकान मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। फायरिंग में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी इलाके में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुलशन ए जौहर व निपा चैरंगी इलाके में शनिवार सुबह उस समय हिंसा भड़की जब प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पथराव करने के साथ ही अंधाधुंध फायरिंग की। हुसैन के बयान के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जाम भी लगाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।