हिंसक माहौल के बीच बांग्लादेश में मतदान शुरू
(International)
बांग्लादेश में हिंसक माहौल के बीच रविवार सुबह आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। विपक्षी दल बीएनपी और उसके सहयोगियों ने चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया हुआ है। वहीं, देश में अलग-अलग जगहों पर हुए संघर्ष में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 8 बजे बांग्लादेश के 59 जिलों के 300 निर्वाचन क्षेत्रों में से 147 में मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम चार बजे तक होगा। पुलिस के साथ पार्लियामेंट्री बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश और रैपिड एक्शन बटालियन फोर्स को भी चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है। 147 सीटों के लिए 390 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें से अधिकतर उम्मीदवार सत्तारूढ़ आवामी लीग और उसकी सहयोगी जातीय पार्टी के हैं। इन सीटों के कुल मतदाताओं की संख्या करीब 4.4 करोड़ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।