‘भारत के साथ बातचीत चुनाव के बाद’
(International)
राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि भारत के साथ बातचीत में किसी महत्वपूर्ण सफलता की उम्मीद वहां चुनाव के बाद ही की जा सकती है। उनका कहना है कि भारत के साथ कश्मीर, सर क्रीक और सियाचिन के मुद्दे पर पर्दे के पीछे से बातचीत चल रही है। अजीज ने रेडियो पाकिस्तान से कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उनका कहना है कि भारत के आगामी आम चुनावों को देखते हुए संयुक्त बातचीत में देरी हो रही है, लेकिन व्यापार, ऊर्जा और वीजा से संबंधित संगठन एक दूसरे के साथ बातचीत कर रहे हैं। अजीज ने कहा कि इस समय जबकि भारत चुनाव की ओर बढ़ रहा है तब नियंत्रण रेखा पर शांति और बातचीत जारी रखना जरूरी है ताकि द्विपक्षीय संबंधों में कोई तनाव नहीं आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।