(International)
बांग्लादेश में विपक्षी दल बीएनपी और उसके सहयोगियों की ओर से चुनाव का बहिष्कार करने के आह्वान के बीच आज (रविवार) हो रहे मतदान में बहुत कम मतदाताओं ने मतदान केंद्रों का रुख किया। वहीं, देश में अलग-अलग जगहों पर हुए संघर्ष में 12 लोगों की मौत हो गयी तथा 200 से अधिक मतदान केंद्रों को आग के हवाले कर दिया गया। रंगपुर, दिनाजपुर, नीलफमारी, फेनी और मुंशीगंज जिलों में विपक्षी कार्यकर्ताओं की ओर से चुनाव के विरोध में प्रदर्शन करने के प्रयास के दौरान भड़की हिंसा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।