(International)
चुनाव आयोग ने 159 जिलों के 147 सीटों में से 139 के परिणाम प्राप्त किए हैं। यहां 153 सीटों पर निर्विरोध जीत कर आए सांसदों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। जातिया पार्टी ने 13 सीटें जीती हैं, वर्कर्स पार्टी ने चार और जासाड, त्वारिकात फेडरेशन व बीएनएपी ने एक-एक सीटें जीती हैं। इनमें से 13 निर्दलीय सांसद चुन कर आए हैं। 153 निर्विरोध रूप से जीत कर आए उम्मीदवारों में 125 आवामी लीग, 20 जातिया पार्टी (इरशाद), तीन जासाड, दो वर्कर्स पार्टी और एक जातिया पार्टी (मंजु) से हैं। हिंसा की वजह से जिन सीटों पर चुनाव नहीं हो पाया, वहां दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। इसका मतलब यह है कि आवामी लीग पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पार्टी से सहयोगियों वर्कर्स पार्टी और जासाड ने भी 11 सीटें जीती हैं। विपक्षी पार्टियों ने रविवार को हुए चुनाव का बहिष्कार किया था। इस दौरान हिंसा में 21 लोगों की मौत हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।