बर्फीली हवाओं से जम गया अमरीका, हजारों उडानें रद्द, शून्य से 51 डिग्री नीचे पहुंचेगा पारा!
(International) बर्फीली हवाओं के कारण अमेरिका में ठंड का कहर रोज व रोज बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से हजारों उडानें रद्द कर दी गई हैं और तमाम स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं। खबर है कि बर्फबारी और सर्दी की वजह से अमेरिका में 20 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में मंगलवार को पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे तक गिरने की संभावना जताई की गई है। यह कड़ाके की ठंड आर्कटिक क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवा की वजह से है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।