कड़ाके की ठंड ने रोकी अमेरीका की रफ्तार, 1800 उड़ानें रद्द
(International) अमेरिका में लगातार बर्फबारी के बीच शिकागो ओहारे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे और मिडवे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से 1,800 उड़ानें सोमवार को रद्द कर दी गईं। यहां विमानों में ईंधन डालने वाले उपकरण ठंड से निष्क्रय पड़ गए हैं। जानकारी दी कि ईंधन डालने में समस्या पैदा होने की वजह से साउथवेस्ट एयरलाइंस ने मिडवे से सोमवार दोपहर बाद उड़ानें रद्द कर दीं। साथ ही युनाइटेड, अमेरिकन एंड जेटब्लू सहित अन्य बड़ी विमानन कंपनियों ने शिकागो हवाईअड्डे से जाने और यहां आने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।