इराक में विस्फोट में 3 मरे, 57 घायल
(International) इराक के किर्कुक शहर में मंगलवार को एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 57 लोग घायल हो गए हैं। दो पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हुई है और 14 बच्चों सहित 57 लोग एक आत्मघाती ट्रक बम हमले में घायल हो गए हैं। हमला सुबह के समय हुआ। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे ट्रक को किर्कुक शहर के क्वारिया पुलिस स्टेशन के प्रवेश द्वार पर उड़ा दिया। विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन की इमारत के साथ ही आसपास की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।