(International)
गौरतलब है कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के आधार पर ही मुशर्रफ मामले की सुनवाई के लिए सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। कोर्ट ने निजी तौर पर उनको पेशी से छूट देते हुए अधिकारियों से कहा था कि वे मुशर्रफ की हेल्थ रिपोर्ट उसे सौंपे। मंगलवार को स्पेशल कोर्ट के रजिस्ट्रार अब्दुल घनी सुमरु द्वारा सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश की गई। कोर्ट ने रावलपिंडी में आर्म्ड फोर्सेज इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी से रिपोर्ट की मांग की थी। पिछले हफ्ते दिल संबंधी परेशानियों के बाद मुशर्रफ को यहीं पर भर्ती कराया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।