(International)
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में कुछ दिनों में जिस तरह से ठंड में इजाफा हुआ है वह मंगल ग्रह से भी ज्यादा है। अमेरिका में ठंड से 21 लोगों की मौत हो गई है। कड़ाके की ठंड ने तापमान गिरने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मोनटाना में तापमान माईनस 52 डिग्री सेल्सियश तक जा पहुंचा। वहीं, माईनस 40 से 50 डिग्री सेल्शियस के बीच का तापमान इंडियाना, लोवा, मिशिगन, मिनीसोटा, नार्थ डकोटा, ओहियो, वर्जिनिया व अन्य में जगहों पर रहा। मिनिसोटा के ब्रिमसन में तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जो आर्कटिक की खाड़ी में स्थित कनाडा के न्यूनतम तापमान शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस नीचे से भी कम है। ब्राउनविले, टेक्सास और मध्य फ्लोरिडा में आने वाले दिनों में और सर्दी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य तथा उत्तरी अमेरिका में तापमान शून्य से 51 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार इलिनियोस में 7 और इंडियाना में 6 लोगों की ठंड की वजह से मौत हो गई। अलग-अलग इलाकों अब तक कुल 21 लोगों की मौत हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।