अमेरिका में सर्दी का सितम जारी, 8 की मौत
(International) आर्कटिक क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण अमेरिका में पड़ रही भीषण ठंड और बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड से आठ लोगों की मौत हो गई है।
पूरे उत्तरी अमेरिका को अपनी चपेट में ले चुकी ठंड ने देश के पूर्वी हिस्से में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सड़क, रेल और हवाई सेवाएं बाधित हैं। राष्ट्रीय मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम मध्य से दक्षिणी पूर्वी हिस्से तक तापमान सामान्य से 14 से 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि देश भर से आई रिपोर्ट के अनुसार कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है।
न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में कल तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया जो इस तारीख में सबसे कम है। दोपहर में भी तापमान शून्य से 13 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। अन्य महत्वपूर्ण शहरों में शिकागो में तापमान शून्य से 15 डिग्री कम, पिट्सबर्ग में शून्य से 15 डिग्री कम दर्ज किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।