(International)
बगदाद में एक वेश्यालय में बंदूकधारियों द्वारा किए हमले में सात महिलाओं और पांच पुरुषों की मौत हो गई है। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय मेडिकल दल ने इसकी पुष्टि की। यह हमला पूर्वी बगदाद के जायुना इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में किया गया, जहां वेश्यालय चलाया जा रहा था। गौरतलब है कि पिछले साल भी 22 मई को इसी जगह किए हमले में कुछ लोगों की हत्या कर दी गई थी। wपिछले कुछ सालों से इराक में हिंसा के मामलों में काफी ज्यादा बढ़ावा हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।