वर्जिनिया तट के पास अमेरिकी नौसेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक दल के दो सदस्य मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। अमेरिकी नौसेना के अनुसार, पांच सदस्यों वाला यह दल ट्रेनिंग अभियान पर था। राहत और बचावकर्मी लापता पांचवें नौसैनिक की तलाश कर रहे हैं। हेलिकॉप्टर सी कॉम्बैट विंग अटलांटिक के कमांडर कैप्टन टॉड फ्लैनरी ने कहा, ’आज का दिन हम सभी के लिए बहुत मुश्किल रहा है। हम इस दुर्घटना का शिकार बने लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।