पाकिस्तान में बस खाई में गिरी
(International)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार की शाम 2 बसें आपस में टकराकर खाई में गिर गईं। इस हादसे में 15 लोग मारे गए और 26 लोग घायल हुए। घायलों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं। पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यात्रियों से ठसाठस भरी बसें मुरी के रिजॉर्ट के पास सालगिरान इलाके में आपस में टकराकर खाई में गिर गईं। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यात्री बसें जिनमें 50 लोग सवार थे, एक दूसरे के पास से गुजरने के क्रम में आपस में टकरा गईं और 150-200 फीट गहरी खाई में गिर गईं। बारिश होने के बाद सड़क फिसलन भरी हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई, लेकिन जांच अभी जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।