नहीं होगा आईओसी में विनिवेश
(India)
दो दिन पहले ही विनिवेश से 40 हजार करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य को हासिल करने की योजना बना रहे वित्त मंत्रालय को करारा झटका लगा है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ’आइओसी’ के विनिवेश प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली के विरोध की वजह से विनिवेश पर गठित मंत्रियों के उच्चाधिकार प्राप्त समूह ख्ईजीओएम, ने कंपनी के शेयर बेचने का विचार फिलहाल त्याग दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।