थोक खरीदारों के लिए डीजल के दाम में की गई एकमुश्त बढ़ोतरी को सरकार आंशिक तौर पर वापस लेने की तैयारी कर रही है। इससे जहां रेलवे, रक्षा और राज्य परिवहन निगमों का ईधन खर्च बचेगा, वहीं आम जनता को भी किरायों में वृद्धि से थोड़ी राहत मिलेगी। महंगे डीजल के चलते रेलवे ने फ्यूल एडजस्टमेंट सरचार्ज वसूलना शुरू कर दिया है। यानी हर छह महीने पर इस सरचार्ज के नाम पर किरायों में वृद्धि हो रही है। वहीं, कई राज्यों में परिवहन निगमों ने किराया बढ़ा दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।