आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस का वित्तीय परिणाम बाजार की उम्मीद से बेहतर सामने आया। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 19.4 फीसद बढ़कर 2,875 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 2,407 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 0.5 फीसद बढ़कर 13,026 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 12,965 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में लोडस्टोन की आय 9.81 करोड़ डॉलर से बढ़कर 11.93 करोड़ डॉलर रही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।