महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन और सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन समेत चार स्टेट क्रिकेट बॉडीज को टैक्स बाउंसर का सामना करना पड़ रहा है। इसके गलत इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चार क्रिकेट असोसिएशंस को मिली टैक्स छूट वापस ले ली है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन और केरल क्रिकेट असोसिएशन भी इस सूची में शामिल हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) ने गुरुवार को जारी बयान में कहा है, ’इनकम टैक्स अथॉरिटीज ने सौराष्ट्र, बड़ौदा, केरल और महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन से जुड़े मामलों की जांच की और पाया कि ये चारों असोसिएशंस कुछ ऐसी ऐक्टिविटीज में शामिल हैं, जिनका नेचर कमर्शल है।’ टैक्स अथॉरिटीज ने असेसमेंट्स स्क्रूटनी के बाद उनके इनकम टैक्स छूट के दावों की सच्चाई जानने के लिए पिछले असेसमेंट्स को भी ओपन करने का फैसला किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।