देवयानी रैंक के अधिकारी को वापस ले अमेरिका: भारत
(India) अमेरिका में इंडियन डिप्लोमैट देवयानी खोब्रागड़े की गिरफ्तारी के बाद से जारी गतिरोध के बीच भारत ने नई दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास से देवयानी खोब्रागड़े के बराबर रैंक के एक अधिकारी को वापस लेने को कहा है। देवयानी तमाम कानूनी और राजनयिक दांवपेंचों के बीच अमेरिका से भारत लौट रही हैं। भारत के दबाव के बाद अमेरिका ने देवयानी को राजनयिक छूट देते हुए जी-1 वीजा दे दिया था। देवयानी की स्वदेश वापसी के बाद भारत सरकार ने नई दिल्ली में यूएस एंबेसी से एक अधिकारी कम करने को कहा है। यानी देवयानी के बराबर रैंक के ही एक यूएस डिप्लोमैट को अब अमेरिका जाना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।