BSNL, MTNL की वापस होगी 4जी फीस
(India) यह फैसला कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए उठाया गया है। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्ष्ता वाले केंद्रीय मंत्रियों के समूह ने गुरुवार को दोनों कंपनियों को राशि वापस करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मंत्रियों के समूह को 12 सितंबर को हुई बैठक में दोनों कंपनियों को मुनाफे में लाने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेवारी दी गई थी। सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, "बीएसएनएल को 6,724.51 करोड़ रुपये और एमटीएनएल को 4,533.97 करोड़ रुपये वापस होंगे। यह भुगतान एक अवधि में धीरे-धीरे किया जाएगा।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।