अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी से जुड़े आरोपों का सामना कर रही सीनियर भारतीय डिप्लोमेट देवयानी खोबरागड़े भारत लौट आई हैं । दिल्ली एयरपोर्ट देवयानी खोबरागड़े का उनके परिजनों से भावुक मिलन हुआ। देवयानी के पिता ने कहा कि देवयानी को लेकर यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात करीब पौने दस बजे आई। अमेरिका ने देवयानी को डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी को मंजूरी दी है। अमेरिका से जी-वन वीजा मिलने के बाद देवयानी दिल्ली पहुंची हैं, लेकिन अमेरिका में देवयानी पर मुकदमा चलता रहेगा। डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी मिलते ही विदेश मंत्रालय में देवयानी का ट्रांसफर किया गया है। दिल्ली पहुंचने के बाद जब देवयानी से पत्रकारों ने सवाल किए, तो उन्होंने सिर्फ नो कमेंट कहा। उनके पिता उत्तम खोबरागड़े का कहना है कि देवयानी अपनी लडाई लड़ती रहेंगी। देवयानी के हवाई अड्डे पर उतरने पर विदेश मंत्रालय के कुछ अधिकारी भी मौजूद थे. उत्तम खोबरागड़े ने कहा कि वे उनकी बेटी के समर्थन के लिए सभी के आभारी हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।