ग्लोबल व्यापार में चीन की हनक लगातार बढ़ती जा रही है। अब उसने वस्तुओं के निर्यात में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका को पछाड़ कर शीर्ष स्थान कब्जा लिया है। वर्ष 2013 में दुनिया की दूसरी सबसे अर्थव्यवस्था से वस्तुओं का निर्यात 7.9 फीसद बढ़कर 2,210 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान कुल विदेश व्यापार (आयात-निर्यात) भी पहली बार चार हजार अरब डॉलर के आंकड़े को पार करते हुए 4,160 अरब डॉलर रहा है। यह इससे पिछले साल के मुकाबले 7.6 फीसद ज्यादा है। हालांकि, अनुमान आठ फीसद वृद्धि का लगाया था। चीन के सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013 में आयात भी 7.3 फीसद बढ़कर 1,950 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। दिसंबर 2013 में यहां से निर्यात 4.3 फीसद की वृद्धि के साथ 207.7 अरब डॉलर रहा। वहीं, कुल विदेश व्यापार 6.2 फीसद की तेजी पर 389.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका ने अभी दिसंबर के विदेश व्यापार के आंकड़े घोषित नहीं किए हैं। मगर पिछले 11 महीनों में उसका कुल विदेश व्यापार 3,500 अरब डॉलर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।