कुमार विश्वास की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में रविवार को रैली करने जा रहे आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास की लखनऊ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शनिवार को एक युवक ने हंगामा कर दिया। कुमार विश्वास जब पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे, तभी 25 साल का एक युवक वहां घुस गया और विरोध में नारे लगाने लगा। इससे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफरातफरी मच गई। युवक ने अपना नाम सईद जाफरी और खुद को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का सदस्य बताया। उसने कुमार विश्वास पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। युवक चिल्लाते हुए कहा रहा था, ’कुमार विश्वास ने शंकर भगवान और मोहम्मद साहब का अपमान किया है। जो इंसान धर्म की इज्जत नहीं कर सकता, उसे राजनीति करने का भी अधिकार नहीं है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।