ब्राजील में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई मोदी की मुलाकात
(International)
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल खोल कर मिले. दोनों नेताओं के बीच 40 मिनट की बैठक तय थी, लेकिन बातचीत का दौर 80 मिनट तक चला. दोनों नेताओं के बीच ब्राजील के फोर्टलेजा में मुलाकात हुई.मोदी ने इस बैठक को अहम बताया है. उन्होंरने कहा कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की इस बैठक का विशेष महत्व है. दोनों नेताओं के बीच सीमा विवाद से लेकर आतंकवाद पर भी बात हुई. दोनों ने एक दूसरे को आतंकवाद के खिलाफ साथ लड़ने का भरोसा दिया. दोंनो देशों के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा को सरल करने पर भी सहमति बनी. मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को भारत आने का न्यौता दिया. जिनपिंग ने मोदी का न्यौता कबूल कर लिया है. चीनी राष्ट्र पति ने सितंबर में भारत आने की हामी भरी है. चीनी राष्ट्रपति ने भी मोदी को चीन आने का न्योता दिया. मोदी नवंबर में चीन जाएंगे. मोदी की चीन यात्रा की तारीख का ऐलान बाद में होगा। जिनपिंग और मोदी की बैठक खत्म होने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बात भी अच्छी हुई, मुलाकात भी अच्छी हुई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।