ब्रिक्स विकास बैंक में समान हिस्सेदारी के लिए दबाव बनाएगा भारत
(International)
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिक्स राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन में शरीक होने के लिए ब्राजील पहुंच गए। मोदी बर्लिन में रात भर रूकने के बाद सोमवार सुबह फोर्टलेजा के लिए रवाना हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार से अपनी पहली बहुपक्षीय वार्ता की शुरूआत भी कर दी। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले मोदी ने चीनी राष्टेरपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और इसके बाद वो यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगे। माना जा रहा है कि भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रस्तावित 50 अरब डॉलर के ब्रिक्स विकास बैंक में पांचों सदस्य देशों की समान हिस्सेदारी के लिए दबाव बनाएगा। शिखर सम्मेलन में मोदी, पुतिन और शी के अलावा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा व मेजबान राष्ट्रपति दिल्मा रौसेफ भाग लेंगी। ये नेता यहां प्रस्तावित ब्रिक्स बैंक के अलावा मौजूदा वैश्विक वित्तीय व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। ब्रिक्स विकास बैंक की अवधारणा 2012 में दिल्ली में तैयार हुई थी और पिछले साल डरबन शिखर सम्मेलन में इसे मंजूरी मिली थी। इसकी स्थापना 50 अरब डॉलर के शुरूआती कोष से होनी है। नए सदस्यों के शामिल होने पर इसकी इप्रश्टी पूंजी बढ़ाकर 100 अरब डॉलर की जा सकती है।प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी है जिसमें वित्त राज्य मंत्री निर्मला सीतारमन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एके डोभाल और विदेश सचिव सुजाता सिंह शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।