गृह मंत्री राजनाथ सिंह अब सरकार में नंबर दो होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में न होने की स्थिति में वह अहम काम-काज संभालेंगे. ब्राजील रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने कैबिनेट सचिव को एक गुप्त नोट भेजकर ऐसा निर्देश दिया है. पीएम की विदेश यात्रा के दौरान गृह मंत्री ही सरकार के अनौपचारिक मुखिया होंगे. इस चिट्ठी में लिखा है कि मोदी की नामौजूदगी में तमाम विषयों के संबंध में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से ही सलाह ली जाए.खबर यह भी आई थी कि राजनाथ कैबिनेट की बैठक भी ले सकते हैं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री इन दिनों ब्राजील दौरे पर हैं. राजनाथ की भूमिका सरकार में नंबर-2 की होगी, ऐसे संकेत शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी मिले थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ ने ही शपथ ली थी. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उनके बाद शपथ ली थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।