हाफिज सईद-वैदिक मुलाकात पर संसद में हंगामा
(India)
पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख और 26ध्11 मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के साथ योग गुरु बाबा रामदेव के करीबी समझे जाने वाले एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार की कथित मुलाकात का मुद्दा सोमवार को संसद के दोनों सदनों में उठा और कांग्रेस सदस्यों ने पत्रकार की गिरफ्तारी और सरकार से इस पर जवाब दिए जाने की मांग की।इस मुद्दे पर हुए हंगामे के कारण राज्यसभा में जहां प्रश्नकाल की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा तो वहीं लोकसभा में सदस्यों ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मसला बताया और विदेश मंत्री या गृह मंत्री से जवाब मांगा। वहीं वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने सोमवार को कांग्रेस के इन आरोपों को गलत बताया कि वह सरकार के दूत के रूप में हाफिज से मिले थे। वैदिक ने कहा कि वह ‘किसी के दूत नहीं है बल्कि स्वयं के दूत हैं। हाफिज से अपनी मुलाकात को सही बताते हुए उन्होंने कहा कि वह हर तरह के लोगों से मुलाकात करते हैं और यह उनके लिए ‘साधारण बात’ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।