भारती ने बीटेल में अधिकांश हिस्सेदारी ब्राइटस्टार को बेची
(India) सुनील भारत मित्तल के नेतृत्व वाले भारतीय समूह ने 1985 में बीटेल के साथ दूरसंचार कारोबार में कदम रखा था और बाद में सेवाओं में कारोबार का विविधीकरण किया था। दोनों कंपनियों - भारती समूह और ब्राइटस्टार - ने बीटेल के सौदे का वास्तविक मूल्य जाहिर नहीं किया। भारतीय एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने एक बयान में कहा ‘ब्राइटस्टार जिस तरह का नया मोबाइल कारोबार और प्रौद्योगिकी लेकर आएगी उससे हमारी वितरण क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।’ बीटेल ने एयरटेल के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों - बीएसएनएल एवं एमटीएनएल - के लिए फिक्स्ड लाइन फोन बनाने के साथ कारोबार शुरू किया। कंपनी ने वितरण कारोबार में विविधीकरण किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।