केंद्र में आएंगे अशोक खेमका
(India)
आईएएस अफसर अशोक खेमका के लिए राहत भरी खबर है। आईएएस खेमका की जल्द ही केंद्र में नियुक्ति की जाएगी। खेमका की नियुक्ति को कैबिनेट सचिव ने हरी झंडी दे दी है। उनपर लगे सभी आरोप खत्म कर दिए गए हैं। हरियाणा की हुड्डा सरकार के समय खेमका पर पद के दुरुपयोग समेत कई गंभीर आरोप लगे थे। उन आरोपों को अब खत्म कर दिया गया है। बता दें कि खेमका ने वाड्रा-डीएलफ डील रद्द की थी। डील रद्द करने को लेकर हुड्डा सरकार ने खेमका के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी। हालांकि अब उनके लिए राहत भरी खबर आई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।