इजरायली हमले पर आज फिर संसद में हंगामे के आसार
(India)
गाजा पर इजरायली हमले के मामले को विपक्ष आज फिर राज्यसभा में उठाएगा। गाजा पट्टी में दोनों तरफ से हमला तेज हो गया है। इजरायली सेना की गाजा में हवाई हमले के मामले में भारत में सरकार की दखल की मांग को लेकर आज भी राज्यसभा में हंगामा हो सकता है। विपक्ष इस मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा चाहता है और सभापति से इसपर बहस की मंाग की है। एक दिन पहले भी इसी मुद्दे पर राज्यसभा की कार्यवाही नहीं चल पाई थी और हंगामे के बाद कार्यवाही आज तक स्थगित कर दी गई थी। दूसरी ओर गाजा पट्टी पर दोनों तरफ से हमला तेज हो गया है। हमास ने शर्तों को मानने से मना कर दिया और रॉकेट से हमले शुरू कर दिए हैं। जवाब में इजरायल ने भी बमबारी तेज कर दी है। ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज नाम से इजरायल 10 दिनों से गाजा पर हमला कर रहा है। फिलिस्तीन का हमास संगठन लगातार हमले कर रहा है। लेकिन नुकसान इजरायल का कम हो रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 8 दिनों में इजरायल के हमले में 192 लोग मारे गए हैं। जबकि 1,400 लोग घायल हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।