अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरपोर्ट पर आतंकियों ने हमला किया है। जहां आतंकी लगातार गोलीबारी और विस्फोट कर रहे हैं। मुठभेड़ अब भी चल रही है। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के मुताबिक सुबह साढे पांच बजे अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों ने हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन इमारत पर कब्जा करने के बाद फायरिंग की और राॅकेट ग्रेनेड दागे। आतंकियों की संख्या कितनी है। इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। सरकार ने दावा किया है कि हमले में किसी नागरिक या सुरक्षाबल को नुकसान नहीं पहुंचा है। एयरपोर्ट पर तमाम यात्री विमानों को रद्द कर दिया गया है। हैलिकॉप्टर से आतंकियों की तलाश की जा रही है। आंतरिक मामलों के उप गृह मंत्री जनरल अयूब सालंगी ने कहा कि स्थिति बिगड़ने से पहले ही नियंत्रण में कर ली जाएगी। वही इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाने वाली नागिरक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।