साईं मंदिर में चढ़ावे पर भड़के शंकराचार्य, कहा- जरूरतमंदों को दान की जरूरत
(DELHI, India) गौर हो कि शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने साईं बाबा के खिलाफ टिप्पणी की थी। शंकराचार्य ने लोगों से उसकी पूजा करने से मना किया था। इस बार गुरू पूर्णिमा उत्सव में भक्तों ने बढ़ चढ़कर साईं मंदिर में चढ़ावा चढ़ाया।
महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साईं बाबा के मंदिर में श्रद्धालुओं ने 3 दिन में 4.47 करोड़ का चढ़ावा चढ़ाया है। पिछले साल की तुलना में 38 लाख रूपये ज्यादा मिले हैं। संस्थान को दान बक्से में 3.10 करोड़ रूपये की नकदी, स्वर्ण और चांदी आभूषण मिले, ऑनलाइन तथा संस्थान के कैश काउंटर पर 1.46 करोड़ रूपये का चढ़ावा मिला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।