अगले पांच वर्षो के दौरान भारत की आर्थिक स्थिति अन्य तमाम विकासशील देशों के मुकाबले बेहतर हो सकती है। जापान की ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने गुरुवार को ऐसी संभावना जताई। नोमुरा के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास समर्थक रहे हैं, लिहाजा उनके नेतृत्व वाली सरकार आर्थिक मोर्चे पर सही फैसले कर सकती है। इसके अलावा रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नीतियां और कार्यशैली भी आर्थिक मजबूती की ओर ले जाएंगी। नोमुरा की एक रिपोर्ट में कहा गया है, आम चुनाव में मोदी की शानदार जीत और आरबीआई की कमान रघुराम राजन के हाथों में जाना भारत की काया पलटने वाली परिघटना साबित हो सकती है ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक यह उम्मीद करना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अगले पांच वर्षो के दौरान तमाम विकासशील देशों में भारत की स्थिति सबसे ज्यादा मजबूत होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।