जेहाद के नाम पर कल्याण से चार युवक लापता
(India)
पिछले दिनों कल्याण इलाके में चार युवकों द्वारा जेहाद के नाम पर लापता होने की खबर से ठाणे और मुंबई की पुलिस सकते में आ गई है । कल्याण से गुमशुदा 4 लोगों के इराक में आतंकवादी घटना में शामिल होने की आशंका व्यक्त कर पुलिस एटीस और आईबी की टीम जांच में जुटी है। कल्याण बाजारपेठ परिसर में रहनेवाले सहिम तानके, अमन तांडेल , अरिब मजीद और एक अन्य के गुमशुदगी की रिपोर्ट बाजार पेठ पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।,महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने कल्याण के इस मामले पर कहा की पिछले दिनों 40 लोग जियारत के लिए ईराक गए थे जिसमे से 36 युवक वापस भारत लौट आये मगर 4 युवक अब भी इराक में है ।मिडिया में खबर के बाद हमारी पुलिस जाँच में जुट गई है , पुलिस यह भी पता लगा रही है यह युवक आतंकवादी सघटना में शामिल हुए है या नहीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।