पाकिस्तान को नहीं थी हाफिज-वैदिक मुलाकात की जानकारी’
(International)
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथ वेद प्रताप वैदिक की मुलाकात पर विवाद के बीच पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि उसे मुलाकात के बारे में जानकारी नहीं है। पाकिस्तान ने कहा कि वह किसी को खुश करने के लिए हाफिज को जेल में नहीं डाल सकता है। उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस से मुलाकात कार्यक्रम में पाकिस्तान उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए कहा कि यह दो लोगों की आपसी मुलाकात थी। बसित ने कहा, ‘हमारी सरकार को और भारत सरकार को भी इस मुलाकात के बारे में नहीं पता था। यह दो लोगों की आपसी मुलाकात थी और कुछ नहीं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।