मलेशियाई एमएच 17 विमान के यूक्रेन में हादसे का शिकार हो जाने के बाद अमरीकी राष्ट्रपति ने इसके लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया था। राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि रूस के सहयोग के बिना विमान पर मिसाइल हमला संभव नहीं है। जिसके जवाब में शनिवार को रूस के उप विदेश मंत्री सरगेई याबकोव ने कहा कि अमरीका अपना एजेंडा आगे बढ़ाने में लगा है और ऐसा कर वह दर्द को कम करने के बजाय और बढ़ा रहा है। अमरीकी प्रतिनिधियों का बयान यूक्रेन के हालिया संकट को समझने में उसके गहरे राजनीतिक भ्रम को दिखाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।