मुंबई के समीप कुएं में ज्वलनशील गैस के लीक होने की खबर
(India)
मुंबई तट के समीप मुंबई हाई के तेल व गैस क्षेत्र में सरकारी स्वामित्व वाली ओएनजीसी की ओर से एक कुएं से उत्खनन की जा रही उच्च दाब और बेहद ज्वलनशील गैस के लीक होने की खबर है। जिसके बाद तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम ने तुंरत सुरक्षा प्रक्रियाओं को शुरू करते हुए उत्खनन अभियान को रोक दिया। साथ ही सभी गैर जरूरी कर्मचारियों को वहां से हटाया गया है। शीर्ष सूत्रों ने कहा कि कोई धमाका नहीं हुआ है। ये महज गैस लीक थी। सभी परिचालन सुरक्षित हैं। जान और माल की कोई क्षति नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार उत्खनन के दौरान अप्रत्याशित रूप से कुछ गैस लीक हुई। ओएनजीसी मुंबई हाई नार्थ फील्ड के एनएफ नामक प्लेटफार्म से साइड ट्रैक वैल में उत्खनन कर रही थी। सूत्रों ने कहा कि 1000 से 1100 मीटर की कम गहराई में गैस पूल की उम्मीद नहीं थी। लेकिन उत्खनन अभियान के दौरान कुछ गैस बाहर निकल आई। हादसे के बाद उत्खनन अभियान रोक दिया गया है और गैस प्रवाह रोकने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया हैै।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।