तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि हर राज्य में संस्कृत सप्ताह समारोह की जगह शास्त्रीय भाषा सप्ताह समारोह मनाना ज्यादा उपयुक्त होगा। जयललिता ने कहा, जैसा कि आपको पता है, प्राचीन तमिल भाषा के आधार पर तमिलनाडु के पास एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। यहां मजबूत सामाजिक न्याय और भाषा आधारित बड़े आंदोलन हुए हैं। इसलिए तमिलनाडु में सरकारी स्तर पर संस्कृत सप्ताह समारोह मनाना अनुपयुक्त होगा। शुक्रवार को जयललिता द्वारा मोदी को लिखे पत्र को शनिवार को मीडिया में जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है, हर राज्य में उस राज्य की भाषाई विरासत पर आधारित शास्त्रीय भाषा सप्ताह का आयोजन ज्यादा उपयुक्त रहेगा। दरअसल, जयललिता ने केंद्र के उस फैसले पर पत्र लिखा, जिसमें हर राज्य के मुख्य सचिव को कहा गया है कि वे सात अगस्त से 13 अगस्त, 2014 को संस्कृत सप्ताह समारोह के रूप में मनाएं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।